ladkibahin.maharashtra.gov.in Registration And Login & Application Status 2025 - Yojana Gyan

Yojana Gyan

सरकारी योजनाओ की जानकारी हिंदी में
ladkibahin.maharashtra.gov.in

ladkibahin.maharashtra.gov.in Registration And Login & Application Status 2025

आज हम इस आर्टिकल में मांझी लड़की बहन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट ladkibahin.maharashtra.gov.in के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे की सभी को मालूम है की महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब, विधवा, तलाकशुदा व निराश्रित महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।  सरकार ने इस योजना का लाभ आसानी से पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिये ऑफिसियल वेबसाइट ladkibahin.maharashtra.gov.in को लॉन्च किया है।

महाराष्ट्र सरकार की नई योजना ‘माझी लड़की बहिन योजना’ की शुरुआत 17 अगस्त 2024 से हो चुकी है। इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि जिन महिलाओं के बैंक खाते की जांच हो चुकी है, उन्हें दो महीने के 3,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए बनाई गई है। इसका मकसद राज्य में महिलाओं के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देना है।

Anúncios

Ladki Bahin Yojana Maharashtra

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी ने मांझी लड़की बहन योजना को शुरू करने की घोषणा की थी।  इस योजना को राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं में वित्तीय समर्थन देने के लिए शुरू किया गया है।  सरकार महिलाओ को इस योजना के जरिये उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हर महीने ₹1500 की राशि भेजती है। राज्य की 21 से 65 साल की आयु की वंचित महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। राज्य में जब से Ladki Bahin Yojana Maharashtra शुरू हुई है तब से गरीब महिलाओं को वित्तीय रूप से बहुत बड़ी राहत मिली है। क्योंकि वह हर महीने 1500 रुपए की राशि प्राप्त करके अपनी जरूरत को खुद पूरा कर पा रही है।

माझी लाडकी बहीण योजना की ऑफिसियल वेबसाइट शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे  ही इस योजना में आवेदन करने, अपने आवेदन का स्टेटस देखना व लिस्ट में अपना नाम चेक करने की सुविधा प्रदान करना है। क्योंकि जब यह योजना शुरू की गई थी तब योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया था।  इसके कारण महिलाओं को आवेदन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस बात को देखते हुए सरकार ने इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट लांच करने का निर्णय लिया और उनका यह निर्णय काफी कारगर साबित हो रहा है। क्योंकि अब महिलाय इसकी ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ही Ladki Bahin Yojana के बारे में सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर लेती है।

माझी लाडकी बहीण योजना पात्रता मापदंड

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
  • विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा और बेघर महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए और उसकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

क्या-क्या दस्तावेज चाहिए

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बैंक खाता
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र (पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं है)
  • जन्म प्रमाण पत्र

किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ

  • ऐसी महिलाएं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा है।
  • ऐसी महिलाएं, जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकर देता है।
  • ऐसी महिलाएं, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी विभाग/उपक्रम/बोर्ड/भारत सरकार या राज्य सरकार का कर्मचारी है।
  • ऐसी महिलाएं, जिन्हें सरकार के अन्य विभागों के माध्यम से किसी योजना के जरिए प्रति माह 1500 रुपये या इससे अधिक का लाभ मिल रहा है।
  • ऐसी महिलाएं, जिनके पास अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है।

ladki bahin maharashtra.gov.in Registration Online

  • आवेदक महिला को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा
  • आपके समाने अब आधिकारिक वेबसाइट का पेज खुल जायेगा।
ladki bahin maharashtra.gov.in Registration
ladki bahin maharashtra.gov.in Registration
ladkibahin.maharashtra.gov.in Registration And Login & Application Status 2025
Login
  • आप अब Create Account के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
ladkibahin.maharashtra.gov.in Registration And Login & Application Status 2025
Create Account
  • आवेदक विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरे और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करे।
  • आपको अब दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक देखना होगा।
  • पंजीकरण प्रक्रिया होने के पश्चात आपको अंत में “साइन अप” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Read More-Lalbagh Flower Show Ticket Price 2025

Login ladki bahin maharashtra.gov.in Portal

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • आप अब होम पेज पर Applicant Login के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
ladkibahin.maharashtra.gov.in Registration And Login & Application Status 2025
Login
  • आप अब अपना मोबाइल नंबर एवं नाम दर्ज करेंगे।
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद अंत में Sign In के बटन पर क्लिक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *