Bihar panchayat khel club registration 2025 apply online:बिहार पंचायत खेल क्लब रजिस्ट्रेशन 2025 के बारे में बताया गया है तथा खेल क्लब क्या है क्यों शुरू किया गया है यह सभी जानकारी इसी पेज पर बताई गई है।खेल विभाग बिहार सरकार के द्वारा बिहार पंचायत खेल क्लब को शुरू किया गया है इस के तहत खेल संस्कृति के विकास के लिए राज्य के हर नगर और ग्राम पंचायत में खेल क्लब खुलेगा। सभी पंचायत में एक खेल क्लब बनाया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल होंगे जिसका लिस्ट इसी पेज पर आकर दिया गया है।
अपने पंचायत में खेल क्लब बनवाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जो बिहार पंचायत खेल क्लब पंजीकरण पोर्टल से जाकर इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के द्वारा इसको शुरू किया गया है।बिहार पंचायत खेल क्लब को बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी (BSSA) शुरू किया गया है। इसके तहत राज्य के सभी नगर और ग्राम पंचायत में खेल क्लब खुलेगा। खेल क्लबों की मुख्य भूमिका बिहार में स्थापित खेल तथा वर्तमान समय में उभरते हुए खेल एवं उक्त खेल के खिलाड़ियों को उत्साहित या प्रोत्साहित करना तथा गांव-गांव में छुपे हुए खेल प्रतिभा को उभरते निखारने के लिए इसको शुरू किया गया है। इसके तहत राज्य के 8053 ग्राम पंचायत एवं 154 नगर पंचायत शामिल है। राज्य सरकार के द्वारा खिलाड़ी के लिए यह बहुत अच्छा कदम उठाया गया है। बाकी और जानकारी आगे देखें।
Bihar Panchayat Khel Club Registration
Panchayat Khel Club Registration 2025 के तहत अलग-अलग तरह के खेलों के लिए क्लब खोले जाएंगे, जिसके लिए विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी कर Registration से जुड़ी जानकारी दे दी गई है। ऐसे लोग जो अलग-अलग तरह के Sports Club खोलना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द इसके लिए Registration करा लें।
राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार के खेल विभाग ने पंचायत स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत की है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब खोले जाएंगे। इसके तहत क्लब खोलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
Bihar Panchayat Khel Club Registration 2025: क्या है उद्देश्य?
Bihar Panchayat Khel Club लाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का प्रचार-प्रसार करना और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इसके साथ ही यह योजना युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। खेल विभाग ने विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को लागू किया है, जो राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
कितने व किन खेल विधाओं का चयन किया गया है ?
खिलाड़ी या खेल क्लब निम्नलिखित खेलों फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, चेस, कैरम, खो खो, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, सेपक टाकरा, भारोत्तोलन, रग्बी, तलवारबाज़ी में से एक या अधिक खेलों से जुड़े हों।
Bihar Panchayat Khel Club Registration 2025 के लिए पात्रता ?
- आवेदक की आयु 10 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- पंचायत मे स्थित खेल क्लब के सभी सदस्य उसी पंचायत के निवासी होने चाहिए,
- आवेदक को खेल में रुचि और प्रतिभा दिखानी होगी
- क्लब के सदस्यों मे यथासंभव शारीरिक शिक्षक, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एंव NIS प्रशिक्षक मे से एक होना चाहिए आदि।
- क्लब के सदस्यों मे यथा संभव महिला व पुरुष दोनो की ही भागीदारी होनी चाहिए।
Panchayat Khel Club Registration 2025: Important Dates
Application Start Date | 15 September 2024 |
Application Last Date | 28 February 2025 |
आवश्यक दस्तावेज :
- आधार कार्ड या पहचान प्रमाण।
- निवास प्रमाण पत्र।
- खेल से संबंधित अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)।
- फोटो और हस्ताक्षर।
Bihar Panchayat Khel Club Registration 2025 Apply Online– रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
- इसके लिए रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां जाने के बाद आपको Club Registration and Individual Registration का ऑप्शन मिलेगा।
- आपको जिस फॉर्म के लिए रजिस्टर करना है, उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा।
- आपको इसे सही-सही भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी।
- जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।